Advertisement

📢 ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
यहाँ अपना विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें
बिहार न्यूज़

बेगूसराय नगर थाना में हेल्पडेस्क का उद्घाटन, महिला और पुरुष पदाधिकारी रहेंगे 24 घंटे मौजूद, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Website Design by Riya Web Technology
Monday, 3 July 2023, 11:34:00 pm WAT
Last Updated 2023-07-04T06:34:22Z
Advertisement

  

बेगूसराय नगर थाना में हेल्पडेस्क का उद्घाटन, महिला और पुरुष पदाधिकारी रहेंगे 24 घंटे मौजूद, सीसीटीवी से होगी निगरानी

बेगूसराय नगर थाना में हेल्पडेस्क का उद्घाटन, महिला और पुरुष पदाधिकारी रहेंगे 24 घंटे मौजूद, सीसीटीवी से होगी निगरानी   बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।  आम जनता की सहायता के लिए नगर थाना में हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया गया है। इस हेल्पडेस्क में एक महिला एवं एक पुरूष अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस हेल्पडेस्क में 24 घंटे C.C.T.V से निगरानी होगी।    इस हेल्पडेस्क से आवेदक को FIR की कॉपी आधे घंटे में दी जा रही है। इतना ही नहीं किसी भी प्रकार का आवेदन यहाँ जमा कर सकते है।  आपको बता दें कि मोबाईल चोरी / गुम की शिकायत यहाँ अविलंब दर्ज होगी।    किसी भी कांड के अनुसंधान में प्रगति की जानकारी यहाँ से प्राप्त किया जा सकता है।  आपको बताते चलें कि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के लिए महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी यहाँ 24 घंटे मौजूद रहेगी।    किसी भी शिकायतकर्त्ता की उपस्थिति C.C.T.V में दर्ज रहेगी। इससे पारदर्शिता के साथ-साथ सभी की जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी।  बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर-06243-230200  

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर-8540036840  

बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं०-6287996684

No comments:

Post a Comment

TrendingMore

Home TV Menu YouTube News